- खाली घर का ताला टूटा, मुख्य चुनाव आयुक्त ने लकड़ियां जलाकर गुजारी रात, 15000 फीट की ऊंचाई पर रातभर फंसे रहे

खाली घर का ताला टूटा, मुख्य चुनाव आयुक्त ने लकड़ियां जलाकर गुजारी रात, 15000 फीट की ऊंचाई पर रातभर फंसे रहे

खराब मौसम के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ऐसे में उन्होंने एक सुनसान मकान का ताला तोड़कर आग जलाई और रात वहीं रुके। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को गुरुवार सुबह रेस्क्यू कर मुनस्यारी तहसील मुख्यालय लाया गया। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

बुधवार को खराब मौसम के चलते उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वह रातभर रालम गांव में रुके। इस दौरान गांव के एक मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान का मालिक कहीं पलायन कर गया है।

हेलीकॉप्टर में मौजूद राजीव कुमार और अन्य लोग इसी मकान में लकड़ियां जलाकर बैठे रहे। नजदीकी गांव से ग्रामीणों का दल तड़के तीन बजे रालम पहुंचा और सुबह चार बजे तक आईटीबीपी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रालम गांव 15000 फीट की ऊंचाई पर है। इसके चलते रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं। हालांकि सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य लोगों को उसी हेलीकॉप्टर से मुनस्यारी लाया गया। 

बुधवार दोपहर हुई थी लैंडिंग

बुधवार दोपहर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। खराब मौसम के चलते उनके हेलीकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम में उतारा गया। उनके साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। यह हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ से मिलम जा रहा था। फिर मिलम से नंदा देवी बेस कैंप ट्रैकिंग के लिए जाने की योजना थी। इसी बीच खराब मौसम के चलते दोपहर एक बजे यह घटना घटी।

15 मई 2022 को संभालेंगे कार्यभार

राजीव कुमार देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने 15 मई 2022 को कार्यभार संभाला और 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी राजीव कुमार ने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।

उन्होंने 36 साल तक प्रशासनिक सेवाओं में काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। राजीव कुमार ने बीएससी के साथ एलएलबी, पीजीडीएम और पब्लिक पॉलिसी में एमए किया है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनावों के अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कुमार के कार्यकाल में ही हुए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag