दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे अकासा एयर के विमान क्यूपी 1335 को धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विमान को वापस दिल्ली लाया गया। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान में 174 यात्री सवार थे। दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी जरूरी आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे अकासा एयर के विमान क्यूपी 1335 को धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विमान को वापस दिल्ली लाया गया। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान में 174 यात्री सवार थे। विमान में तीन बच्चे और सात चालक दल के सदस्य सवार थे।
दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी जरूरी आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। सात विमानों को मिली बम की धमकी देश के सात विमानों को बम की धमकी मिली है। यह धमकी सोशल मीडिया साइट एक्स के जरिए मिली थी। हालांकि, यह धमकी फर्जी निकली। एक्स हैंडल ने दावा किया था कि इन विमानों में बम रखे गए हैं। इससे पहले सोमवार को भी तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट को मिली धमकी
सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस की दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। वहीं, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।