- दिल्ली में इस साल भी नहीं जलाए जाएंगे पटाखे, 1 जनवरी तक लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध

दिल्ली में इस साल भी नहीं जलाए जाएंगे पटाखे, 1 जनवरी तक लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध

दिल्ली की हवा अक्टूबर से प्रदूषित होने लगती है। इसके दो कारण हैं। पहला, अक्टूबर से मौसम में बदलाव होने लगता है। तापमान में गिरावट आती है और हवा की गति भी प्रभावित होती है। दूसरा, इस मौसम में दिल्ली के आसपास के राज्यों में किसान पराली भी जलाने लगते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध से संबंधित अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर आज यानी 14 अक्टूबर से 1 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर हवा की गुणवत्ता खराब न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

आपको बता दें कि नवंबर के पहले सप्ताह में दिवाली मनाए जाने और भारत के उत्तरी राज्यों में पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली एनसीआर का AQI गंभीर होने की संभावना है।

हवा की गुणवत्ता खराब होती है

दरअसल, दिल्ली की हवा अक्टूबर से प्रदूषित होने लगती है। इसके दो कारण हैं। एक तो अक्टूबर से मौसम बदलने लगता है। तापमान गिरता है और हवा की गति भी प्रभावित होती है। दूसरे, इस मौसम में दिल्ली के आसपास के राज्यों में किसान पराली भी जलाने लगते हैं। इससे प्रदूषण और बढ़ जाता है। दिवाली पर पटाखे फोड़ने से स्थिति और खराब हो जाती है।

दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ने से स्थिति और खराब हो जाती है। दिल्ली के सदर बाजार, चांदनी चौक, कोटला, रोहिणी, लक्ष्मी नगर जैसे बाजार मुख्य रूप से पटाखा कारोबार के केंद्र हैं। हालांकि, पटाखों पर प्रतिबंध से लोगों के रोजगार पर भी बुरा असर पड़ा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag