- महिलाओं की हत्या करने के बाद अपने साथ रखता था निशानी, अब तक कर चुका है छह महिलाओं की हत्या, पुलिस ने साइको किलर को किया गिरफ्तार

महिलाओं की हत्या करने के बाद अपने साथ रखता था निशानी, अब तक कर चुका है छह महिलाओं की हत्या, पुलिस ने साइको किलर को किया गिरफ्तार

यूपी के बरेली में एक साल के अंदर 10 में से छह महिलाओं की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। बरेली पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है। साइको किलर नवाबगंज इलाके का रहने वाला है। सौतेली मां के व्यवहार और पत्नी के उसे छोड़कर चले जाने से वह साइको बन गया था। 

गिरफ्तार साइको किलर का नाम कुलदीप है। पुलिस ने बताया कि बचपन में उसके पिता उसकी मां के साथ मारपीट करते थे, जिसका उसके दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता था। इसके बाद उसकी मां की मौत हो गई और पिता ने दूसरी शादी कर ली। 

वह अपनी सौतेली मां से नफरत करता था और मां की मौत के लिए उसे ही जिम्मेदार मानने लगा था। घरवालों ने उसकी शादी करा दी लेकिन कुलदीप के हिंसक स्वभाव के चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद वह भटकने लगा। उसकी दो बहनों की ससुराल और उसकी नानी का घर शाही शीशगढ़ इलाके में है। फिर कुलदीप इन रिश्तेदारों के यहां रहकर महिलाओं को निशाना बनाने लगा। स्केच जारी होने के बाद हुई पहचान

लोगों से बातचीत के बाद पुलिस ने मंगलवार को तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से तलाश कर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

Whatsapp Channel 

हत्या के बाद रख लेता था निशानी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस कुलदीप को सभी वारदात स्थलों पर ले गई और उसने सभी जगहों की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह हत्या के बाद हर महिला की कोई न कोई निशानी अपने साथ ले जाता था।

गलियों में घूमने के बाद खेत में की हत्या

साइको किलर कुलदीप गांव की गलियों में घूमता था। खेत में अकेली मिलने वाली महिलाओं से बात करता था। महिला अगर अच्छे से बात करती तो ठीक था, अगर महिला विरोध करती तो उसे मार देता था।

एक साल में हुई ये वारदातें

  • 05 जून 2023 परतापुर निवासी कलावती का शव जंगल में मिला।
  • 19 जून 2023 कुलचा की धनवती का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
  • 30 जून 2023 आनंदपुर निवासी प्रेमवती का शव गन्ने के खेत में मिला।
  • 22 जुलाई 2023 खजुरिया निवासी कुसुमा का शव मिर्च के खेत में मिला।
  • 23 अगस्त 2023 सेवा ज्वालापुर निवासी वीरवती का शव जंगल में मिला।
  • 19 अगस्त 2023 खेऊ की गौंटिया में भीमवती की उसके पति ने हत्या कर दी।
  • 31 अक्टूबर 2023 शीशगढ़ के लखीमपुर गांव में 60 वर्षीय महमूदन की हत्या कर दी गई।
  • 20 नवंबर 2023 खरसैनी निवासी दुलारो देवी का शव खेत में मिला।
  • 26 नवंबर 2023 जगदीशपुर की उर्मिला देवी का शव खेत में मिला।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag