- इशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी बनाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

इशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी बनाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार बैटिंग से इशान किशन ने दिग्गज युवराज सिंह का सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इशान किशन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस दौरान इशान ने सिर्फ 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इस हाफ सेंचुरी के साथ ही बाएं हाथ के इशान ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

दरअसल, इशान अब भारत-पाकिस्तान T20 इंटरनेशनल मैच में युवराज सिंह से भी तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि युवराज सिंह ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ एक T20 मैच में 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

ईशान तीसरे स्थान पर पहुंचे
ईशान किशन अब भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि युवराज चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज टॉप पर हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के हिसाब से):
23 गेंदें - मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद (2012)
24 गेंदें - अभिषेक शर्मा, दुबई (2025)
27 गेंदें - ईशान किशन, कोलंबो, RPS (2026)
29 गेंदें - युवराज सिंह, अहमदाबाद (2012)

ईशान किशन मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
ईशान किशन मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 3 मैचों की 3 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 52.66 की औसत और 197.50 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 हाफ सेंचुरी लगाई हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 77 रन रहा है।

न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्होंने अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 83.50 की औसत और 179.56 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकली हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 89* रन रहा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ईशान टूर्नामेंट में सीफर्ट से कब आगे निकलते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag