- एरोन जॉर्ज की सेंचुरी और टूर्नामेंट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 10वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई।

एरोन जॉर्ज की सेंचुरी और टूर्नामेंट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 10वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। फाइनल में अब भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार (4 फरवरी) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। यह टीम इंडिया का 10वां अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल होगा। मेन इन ब्लू ने 311 रनों का लक्ष्य 41.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने सबसे बड़ी पारी खेली, उन्होंने 104 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए।

यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज़ था। इससे पहले 2006 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 305 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। भारत ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

मैच का सारांश
दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोदादा ने सबसे बड़ी पारी खेली, उन्होंने 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाए। उजैरउल्लाह ने भी नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 86 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा विकेट लिए, दोनों ने 2-2 विकेट लिए।

टीम इंडिया का शानदार रन चेज़
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ 41.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने शतक बनाया और टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अर्धशतक बनाए। वहीं, अफगानिस्तान के लिए नूरिस्तानी उमरजाई सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने दो विकेट लिए।

फाइनल 6 फरवरी को
टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार, 6 फरवरी को खेला जाएगा। हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाला यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया इस मैच के साथ छठी बार खिताब जीतने का लक्ष्य रखेगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag