- दिल्ली चुनाव रिजल्ट: दिल्ली की इन 5 सीटों पर कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, हारी हुई बाजी जीतते दिख रहे हैं बीजेपी उम्मीदवार

दिल्ली चुनाव रिजल्ट: दिल्ली की इन 5 सीटों पर कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, हारी हुई बाजी जीतते दिख रहे हैं बीजेपी उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही एक बार फिर कांग्रेस का सफाया हो रहा हो, लेकिन पार्टी ने एपीपी को जोरदार टक्कर दी है। पांच ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का खेल बिगाड़ा है। आइए पढ़ते हैं पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव परिणाम। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही एक बार फिर कांग्रेस का सफाया हो रहा हो, लेकिन पार्टी ने एपीपी को जोरदार टक्कर दी है। पांच ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का खेल बिगाड़ा है।

विश्वासनगर विधानसभा सीट: इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा 32456 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आप नेता 24012 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवार 1620 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट: इस सीट पर शिखा राय आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर सौरभ भारद्वाज हैं। पहले नंबर पर गर्वित सिंघवी हैं। उन्हें 1996 वोट मिले हैं। 

दिल्ली कैंट विधानसभा सीट: इस सीट पर भुवन तंवर 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वीरेंद्र सिंह कादियान 7738 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें अब तक 1912 वोट मिले हैं।

आरके पुरम विधानसभा सीट: इस सीट पर अनिल कुमार शर्मा 9917 वोटों से आगे चल रहे हैं। आप उम्मीदवार प्रमिला टोकस 6822 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के विशेष कुमार तीसरे नंबर पर हैं, जिन्हें 723 वोट मिले हैं।

पटेल नगर विधानसभा सीट: इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश रत्न 11759 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजकुमार आनंद 11200 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा तीरथ 1000 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag