- दिल्ली सरकार में जेल गए मंत्रियों का चुनावी नतीजा क्या रहा? क्या जनता ने उन पर भरोसा जताया या सिरे से नकार दिया?

दिल्ली सरकार में जेल गए मंत्रियों का चुनावी नतीजा क्या रहा? क्या जनता ने उन पर भरोसा जताया या सिरे से नकार दिया?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। दिल्ली सरकार में जेल गए तीन बड़े नेताओं का चुनाव परिणाम क्या है? आइए जानते हैं...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार झटका लगता दिख रहा है। दिल्ली सरकार के तीन बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र कुमार जैन शामिल हैं। तीनों बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आम आदमी पार्टी सरकार के इन तीनों बड़े नेताओं को जेल भी जाना पड़ा था।

छठे राउंड में केजरीवाल पीछे

आइए जानते हैं कि जेल की सजा काट चुके इन तीनों नेताओं पर जनता ने भरोसा जताया है या फिर इन्हें सिरे से नकार दिया है। सुबह 10:55 बजे चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, छठे राउंड की मतगणना में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 225 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने बढ़त बना ली है। इस सीट पर कुल 13 राउंड की मतगणना होनी है। इसके बाद ही इस सीट का फाइनल रिजल्ट आएगा।

तीसरे राउंड में मनीष सिसोदिया आगे

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग के सुबह 10:55 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, तीन राउंड की मतगणना में मनीष सिसोदिया 2686 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के तरविंद सिंह मारवाह पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर 10 राउंड की मतगणना होनी है। इसके बाद ही इस सीट का अंतिम परिणाम आएगा।

पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन दिल्ली की शकूर बस्ती से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग के सुबह 10:55 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पांचवें राउंड की मतगणना में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन पीछे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह 8749 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कुल 11 राउंड की मतगणना होनी है। इसके बाद ही इस सीट का अंतिम परिणाम आएगा।

2020 के चुनाव में आप ने जीती थीं 62 सीटें

आपको बता दें कि पिछली बार यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 8 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag