दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने रैंप वॉक किया। दोनों नेताओं के फैशनेबल लुक और कॉन्फिडेंस ने सभी को हैरान कर दिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव में शनिवार को फैशन शो का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार को रैंप पर चलते देख हर कोई हैरान रह गया।
फैशनेबल लुक में सिंधिया और सुकांत बेहद शानदार लग रहे थे। दोनों नेताओं के स्टाइलिश लुक और तालमेल ने शो को और भी बेहतर बना दिया। दोनों नेताओं के फैशनेबल लुक और कॉन्फिडेंस को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वे प्रोफेशनल मॉडल नहीं हैं। अब दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनकी यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा खादी के कुर्ते में नजर आते हैं। भारतीय राजनीति में नेताओं का यही पहनावा है, लेकिन इस फैशन शो में सिंधिया स्टाइलिश लुक में थे। उन्होंने क्रीम कलर की चमकदार एरी सिल्क जैकेट पहन रखी थी। इसके ऊपर उन्होंने लाल रंग का मफलर भी कैरी किया था। इससे वह किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह दिख रहे थे। इस दौरान रैंप पर उनका कॉन्फिडेंस देखकर हर कोई हैरान रह गया।
उनके साथ रैंप पर वॉक कर रहे राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी क्रीम कलर की जैकेट पहन रखी थी। दोनों एक साथ रैंप पर वॉक करते नजर आए।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।
अष्टलक्ष्मी महोत्सव तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव है जो 6 से 8 दिसंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव पूर्वोत्तर भारत की पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, हस्तशिल्प और पारंपरिक प्रथाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसने इस महोत्सव को और भी खास बना दिया।