- MP News: शराब के नशे में धुत महिला ने जिला अस्पताल में हंगामा मचाया कर्मचारियों से अभद्रता की।

MP News: शराब के नशे में धुत महिला ने जिला अस्पताल में हंगामा मचाया कर्मचारियों से अभद्रता की।

MP News: महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ बस से बेलखरू से दमोह पहुंची थी। यहां उसने एक ढाबे के पास खूब शराब पी और इसके बाद उसका रिश्तेदार भी वहां से भाग गया, जिसके बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। रविवार रात शराब के नशे में धुत एक महिला ने दमोह जिला अस्पताल में हंगामा मचाया और कर्मचारियों से अभद्रता की।

 इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी लेने के बाद जबलपुर पुलिस से संपर्क कर महिला को सुबह जबलपुर भेज दिया गया। यह महिला दमोह सागर स्टेट हाईवे पर गंगोत्री ढाबा के पास लोगों से अभद्रता कर रही थी। उसके नशे में होने के कारण लोग इधर-उधर भाग रहे थे, जिसकी सूचना सागर नाका चौकी प्रभारी को दी गई। उन्होंने महिला आरक्षक के साथ उक्त महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उसने बताया कि उसके बेटे की तबीयत खराब है, लेकिन कोई उसका इलाज नहीं करेगा।

यह भी पढ़िए MP News: शहडोल जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार पर महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों जांच के बीच उनका (महिला डॉक्टर) एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

महिला शराब के नशे में काफी देर तक हंगामा करती रही और कर्मचारियों से अभद्रता करती रही। जिला अस्पताल प्रबंधन ने महिला को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे में थी। इसके बाद कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर को सूचना दी गई तो वे भी महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। बातचीत के दौरान महिला का नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम पूजा साहू निवासी जबलपुर थाना बेलखाडू बताया। कोतवाली टीआई ने बेलखाडू थाना प्रभारी से संपर्क कर महिला के संबंध में जानकारी दी।

आशा भोसले का जीवन आसान नहीं रहा

वहां पुष्टि के बाद महिला को रात में जिला अस्पताल में रखा गया, जब उसका शराब का नशा उतरा तो उसे सोमवार की सुबह वापस बेलखाडू ले जाया गया। बताया जाता है कि महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ बस से बेलखाडू से दमोह पहुंची थी। 

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

यहां उसने एक ढाबे के पास ज्यादा शराब पी ली और इसके बाद उसका रिश्तेदार भी वहां से भाग गया। जिसके बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। रात भर महिला द्वारा मचाए गए हंगामे से अस्पताल का स्टाफ भी काफी परेशान हो गया, लेकिन महिला के घर का पता मिलने के बाद उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag