- रोटरी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप लीग आयोजित

रोटरी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप लीग आयोजित


जबलपुर, । रोटरी क्लब जबलपुर साउथ द्वारा पांच खेलों की प्रतियोगिता ज्योति क्लब, रामपुर जबलपुर में आयोजित की गई। पांच खेलों बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, कैरम एवम शतरंज में वरिष्ठ, प्रौढ़ तथा बच्चों के अलग अलग वर्ग निर्धारित किए गए थे जिसमें जबलपुर के रोटेरियन के बीच प्रथम बार आयोजित रोटरी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप लीग में नगर के १५ क्लबों के १०० से अधिक सदस्यों ने परिवार सहित बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार तथा रोटरी के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष अरुण कांत अग्रवाल एवं प्रमोद कुमार वैश्य द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के निर्वाचित प्रांतपाल अखिल मिश्र द्वारा किया गया।

 

ये भी जानिए.........

- विधानसभा सदस्यों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आज से

 क्लब अध्यक्ष रवि वैश्य ने बताया कि प्रतियोगिता मूल रूप से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं खेल में रुचि जगाने हेतु आयोजित की गई है एवम जिस प्रकार नगर के रोटेरियन ने खेलों के प्रति उत्साह दिखाया है उसे देखते हुए क्लब द्वारा प्रति वर्ष इसे स्पोर्ट्स पिकनिक के रूप में आयोजित किया जाएगा तथा इसका दायरा बढ़ाकर महाकोशल मध्य प्रदेश के सभी क्लबों को सम्मिलित किया जाएगा। प्रतियोगिता के संचालक विनय राव ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सदस्यों एवं ज्योति क्लब के मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag