- रेलवे व डिफेंस फेडरेशन भूख हड़ताल पर बैठा

रेलवे व डिफेंस फेडरेशन भूख हड़ताल पर बैठा


जोर पकड़ रही ओपीएस पेंशन की मांग 


जबलपुर, । एनएफआईआर के आहवान पर एनपीएस हटाने और ओपीएस लागू करवाने की मांग को लेकर डब्ल्यूसीआरएमएस वेस्ट सेंट्रल रेल मज़दूर संघ द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष ०८ जनवरी सोमवार की सुबह १० बजे से ४ दिवसीय भूख हड़ताल का जोरदार आगाज। इस ऐतिहासिक आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा रेल कर्मचारी शामिल होकर सहभागी बन रहे हैं पहले दिन युवा साथी संतोष त्रिवेणी, संजय चौधरी, दुर्गा तिवारी, एस के सिंह, अभिषेक सेन आदि भूख हड़ताल पर बैठे हैं।निर्माणियों में भी ओपीएस को लेकर हड़ताल शुरु ....................निर्माणियों के मुख्य गेट पर तम्बू गाड़कर बैठे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। अगले चार दिनों तक कर्मचारी यूं ही भूख हड़ताल पर रहेंगे। वहीं इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे फरवरी माह में बड़े और उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहें है।

 

ऑल इंडिया डिफेंस ईम्पलॉय फेडरेशन (एआईडीईएफ) व आईएनडीडब्ल्युएफ के आह्वान पर जबलपुर निर्माणियों में फेडरेशनों से संबंधित यूनियन प्रतिनिधियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। लेबर यूनियन के महामंत्री एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय संघठन मंत्री अर्नब दास गुप्ता ने बताया कि १ जनवरी २००४ के बाद नियुक्त कर्मचारियों को एनपीएस के तहत नया पेंशन स्कीम में रखा गया है। जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। हाल ही में रिटायर्ड कर्मचारी जो नई पेंशन के तहत थे उन्हे मासिक पेंशन मात्र ९०० रुपए प्रति माह दिया जा रहा है। इस महंगाई की दौर में ९०० रुपए में पूरे माह भर का खर्चा उठाना नामुनकिन है।  

ये भी जानिए.........

- अल्पसंख्यों के बीच पैठ बनाने में जुटी भाजपा

आईएनडीडब्ल्यूएफ सचिव आनंद शर्मा ने बताया कि एनजेसीए के तत्वाधान में राष्ट्र व्यापी आंदोलन किया जा रहा है। उसी के तहत ओएफके सुरक्षा कर्मचारी यूनियन (इंटक) ने भी सुबह ६ बजे से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है। इन चार दिनों में हम ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को जागरूक करेंगे। वहीं सरकार से अनुरोध है कि वह अपने निर्णय पर पुन: विचार करें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag