- शिवराज का बैंडवालों को आश्वासन, बजाओ ढोल कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा...

शिवराज का बैंडवालों को आश्वासन, बजाओ ढोल कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा...

सीहोर । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है जब शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भेरूंदा पहुंचे थे। जहां बैंड-बाजे, ढोल-ताशे संचालकों ने नए नियमों को लेकर  शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप बैंड बजाएं, ढोल बजाएं, ताशे बजाएं कोई रोकेगा नहीं यदि कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा। 

shivraj singh chauhan viral video giving assurance to band operators - 'ढोल-ताशे  बजाओ, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा', बैंड वालों से बोले शिवराज सिंह चौहान;  वीडियो वायरल, मध्य ...

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते शनिवार को जिले के भेरूंदा में रोड स्वीपिंग और सफाई लिफ्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने लाडली बहनों सहित कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बैंड-बाजे ढोल-ताशे संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आश्वस्त करते हुए कहा कि डीजे पर प्रतिबंध है।

ये भी जानिए.........

shivraj singh chauhan viral video giving assurance to band operators - 'ढोल-ताशे  बजाओ, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा', बैंड वालों से बोले शिवराज सिंह चौहान;  वीडियो वायरल, मध्य ...

- दिग्विजय सिंह पर मानहानि के मामले में गवाह विधायक सतीश सिकरवार का जमानती वारंट जारी

आप बैंड बजाएं, ढोल बजाएं, ताशे बजाएं। कोई रोक नहीं है। कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा। वहीं भेरूंदा के बैंड संचालक राकेश गौर स्थानीय मीडिया को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नए नियमों को लेकर ज्ञापन दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि आप बैंड, ढोल ताशे बजाएं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही डॉ मोहन यादव की कैबिनेट ने पहला आदेश जारी किया और लाउड स्पीकर की तेज आवाज पर अंकुश लगा दिया। इस आदेश के मुताबिक धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लाउड स्पीकर अगर निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में बजता सुनाई देगा तो इस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस आदेश के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला दिया गया है। 

shivraj singh chauhan viral video giving assurance to band operators - 'ढोल-ताशे  बजाओ, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा', बैंड वालों से बोले शिवराज सिंह चौहान;  वीडियो वायरल, मध्य ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag