भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में साक्षी विधायक सतीश सिंह सिकरवार का जमानती वारंट जारी किया गया है। विधायक सतीश सिकरवार कोर्ट में पेशी पर पेश नहीं हो रहे हैं। इस वजह से उन्हें कोर्ट ने सोमवार को उनके विरुद्ध 1000 का जमानती वारंट जारी किया है मामले की सुनवाई 22 जनवरी को होगी ।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर कोर्ट में मानहानि का मामला चल रहा है। इस मामले में विधायक सतीश सिकरवार साक्षी हैं। केस में चल रही पेशियों पर विधायक सतीश सिकरवार पेश नहीं हो रहे थे। ऐसे में कोर्ट ने उनके खिलाफ एक हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। यदि इस वारंट के बाद भी विधायक कोर्ट में पेश नहीं होंगे तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा।