- कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले

कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले

  • - मुझे प्रदेश की सेवा करने का एक और मौका मिला


  • भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शपथ दिलाई। वहीं शपथ ग्रहण के बाद कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने आज शपथ ली है, मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे प्रदेश की सेवा करने का एक और मौका मिला है।बता दे कि कमलनाथ विदेश प्रवास पर थे, जिसके चलते वे विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में उपस्थित नहीं हो पाए थे। इसकी सूचना उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को दी थी और सदन ने अनुज्ञा प्रदान की थी। वहीं कमल नाथ के अतिरिक्त परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीक और कसरावद से विधायक सचिन यादव भी व्यक्तिगत कारणों से शपथ के लिए आयोजित सत्र में भाग नहीं ले पाए थे। इन विधायकों को भी सोमवार को शपथ दिलाई गई।
  • कमलनाथ ने ली MLA पद की शपथ, बोले- MP में रहूंगा सक्रिय.. जानें जीतू पटवारी  की ओर क्यों किया इशारा, congress-leader-kamal-nath-take-oath-as-mla

मप्र में ही रहूंगा, दिल्ली क्यों जाऊंगा


कमलनाथ ने कहा, मैं मप्र में ही रहूंगा, दिल्ली क्यों जाऊंगा। कांग्रेस हाईकमान की नाराजगी और इस्तीफे के सवाल पर बोले कि ये उन्हीं से पूछिए। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि इंडिया गठबंधन पर बात चल रही है। जरूर कोई निचोड़ निकलेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट टू पर पूछे गए सवाल- न्याय यात्रा इंडिया गठबंधन क्यों नहीं निकाल रहा, के जवाब में कमलनाथ बोले, जो लोग इसको देख रहे हैं, वे फैसला करेंगे। मैं इंडिया गठबंधन की चर्चा में शामिल नहीं हूं।

कमलनाथ ने ली MLA पद की शपथ, बोले- MP में रहूंगा सक्रिय.. जानें जीतू पटवारी  की ओर क्यों किया इशारा, congress-leader-kamal-nath-take-oath-as-mla

दिग्विजय के साथ शपथ लेने पहुंचे


विदेश दौरे पर होने के कारण कमलनाथ और सोहनलाल की शपथ बाकी थी। दोनों ने इसकी सूचना विधानसभा को दी थी। सत्र के अंतिम दिन कमलनाथ और सोहनलाल के विदेश दौरे की जानकारी सदन को दी गई थी। दोनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, हर्ष यादव, पीसी शर्मा, आरके दोगने मौजूद रहे। कमलनाथ की गाड़ी में दिग्विजय सिंह साथ पहुंचे।

कमलनाथ ने ली MLA पद की शपथ, बोले- MP में रहूंगा सक्रिय.. जानें जीतू पटवारी  की ओर क्यों किया इशारा, congress-leader-kamal-nath-take-oath-as-mla

ये भी जानिए.........

- दो ड्राइवर के समर्थन में नगर निगम के ड्राइवर हड़ताल पर

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag