- पुलिस ने सड़क पर कपड़े बेचकर सब्जी का ठेला लगाया तो चिटफंड के आरोपी पकड़े गए

छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस लोगों का पैसा लेकर भागने वाली चिटफंड कंपनी के लोगों को पकड़ने राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंची। उन्हें ढूंढने के लिए उन्हें अपना भेष बदलना पड़ा। कभी सड़क पर कपड़े की दुकान लगाकर बैठते तो कभी सब्जी का ठेला लगाकर घूमते। आखिरकार ठगी के चार आरोपियों को उन्होंने पकड़ ही लिया।

राजस्थान के भीलवाड़ा में चिटफंड कंपनी के जरिए धोखाधड़ी करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई सूरजपुर पुलिस को अपना भेष बदलना पड़ा। पुलिस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को कहीं सब्जी का ठेला लगाना पड़ा तो कहीं फुटपाथ पर बैठकर कपड़े बेचने पड़े।

यह भी पढ़िए- Indoor Pollution: घर के अंदर भी मौजूद हो सकती है जहरीली हवा, ऐसे कम करें इनडोर प्रदूषण

एक पुलिस अधिकारी ने तो सिर पर पगड़ी बांधकर ग्रामीण की वेशभूषा में स्कूटर पर भीलवाड़ा का भ्रमण किया। आखिरकार पुलिस ने धोखाधड़ी के चार आरोपियों को धर दबोचा। एक साल में तीन गुना रकम लौटाने का झांसा देकर राजस्थान के भीलवाड़ा में संचालित एक चिटफंड कंपनी ने सूरजपुर जिले के 29 निवेशकों से 17 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

धोखाधड़ी का मामला 21 अक्टूबर 2014 से 28 अगस्त 2017 तक का है। इस मामले में राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित अभिप्राय प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड के निदेशकों ने एक साल में पैसा तीन गुना करने का वादा कर सूरजपुर जिले के 29 निवेशकों से 17 लाख 28 हजार 366 रुपये ठग लिए। इसके बाद कंपनी के निदेशक फरार हो गए।

इधर... नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

बलरामपुर। पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी वासुदेव मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से ग्राम बड़ा थाना शंकरगढ़ का रहने वाला है। वह पिछले कुछ समय से जिला मुख्यालय बलरामपुर में रह रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है।

आरोपी वासुदेव मरकाम ने करीब पांच साल पहले बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर निवासी नानसाय और सुधन राम को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा था। उसने दोनों से एक लाख 47 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। न तो दोनों को नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस किए गए।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

धोखाधड़ी के शिकार दो लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

धोखाधड़ी के शिकार दोनों लोगों ने घटना के संबंध में कलेक्टर कार्यालय बलरामपुर में आवेदन दिया था। आवेदन की जांच थाना प्रभारी कोरंधा द्वारा की गई। आरोपी वासुदेव मरकाम के विरुद्ध 27 जून को धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना के बाद से ही आरोपी वासुदेव मरकाम फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश के बाद फरार आरोपी के संबंध में साइबर सेल से मदद ली जा रही थी।

यह भी पढ़िए- देवास में पुल पर खड़े एक युवक ने नीचे जा रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली

साइबर सेल के माध्यम से सूचना मिली कि वासुदेव मरकाम मिशन रोड बलरामपुर में छिपा हुआ है, जिस पर कोरंधा थाना व बलरामपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी के छिपने के संभावित स्थान की घेराबंदी की।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1