- Indoor Pollution: घर के अंदर भी मौजूद हो सकती है जहरीली हवा, ऐसे कम करें इनडोर प्रदूषण

आजकल घर के अंदर का प्रदूषण, घर के बाहर के प्रदूषण से ज़्यादा ख़तरनाक हो गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली चीज़ें जैसे पेंट, प्लास्टिक, केमिकल, धुआँ और धूल घर के अंदर प्रदूषण का कारण बनते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है। इस प्रदूषण का असर तब और बढ़ जाता है जब आप 24 घंटे घर के अंदर रहते हैं।

प्रदूषण आज के समय की एक बड़ी समस्या है, जो कई तरह की बीमारियों को न्योता देता है। जब हम प्रदूषण की बात करते हैं, तो लोग अक्सर वायु, जल, ध्वनि या भूमि प्रदूषण की बात करते हैं। प्रदूषण का एक और प्रकार है इनडोर प्रदूषण, जो लोगों के घरों के अंदर पाया जाता है।

यह भी पढ़िए- देवास में पुल पर खड़े एक युवक ने नीचे जा रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली

लोगों को यह जानकर आश्चर्य होता है कि घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें घर के अंदर बाहर के प्रदूषण से ज़्यादा प्रदूषण फैला सकती हैं, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचता है। सच तो यह है कि इनडोर प्रदूषण आज के समय में आउटडोर प्रदूषण से ज़्यादा ख़तरनाक साबित हो रहा है, क्योंकि हम 24 घंटे इसके साथ ही रहते हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

आइए जानते हैं कि घर के अंदर प्रदूषण कैसे हो सकता है और इसे कैसे कम किया जा सकता है...

सफाई के उत्पाद - सफाई के उत्पाद, पेंट, सुगंधित और सिंथेटिक मोमबत्तियों में बहुत तेज़ गंध होती है, जो खतरनाक साबित हो सकती है और घर के अंदर प्रदूषण का कारण बन सकती है।

तम्बाकू का सेवन - घर के अंदर सिगरेट या बीड़ी पीने से परिवार के हर सदस्य के फेफड़े खराब होते हैं।

खाना बनाते समय - कुछ लोग कोयला, केरोसिन या बायोमास का इस्तेमाल करके खाना बनाते हैं, जिससे घर के अंदर वायु प्रदूषण फैलता है।

घर के अंदर प्रदूषण को ऐसे कम करें -

  • घर के वेंटिलेशन को बढ़िया तरीके से डिज़ाइन करवाएं। घर में मौजूद हवा बाहर जा सके और घर के अंदर घुटन की स्थिति न हो। अगर ऐसा डिज़ाइन संभव न हो तो एग्जॉस्ट फैन लगवा लें।
  • खाना बनाते समय धुंए के बाहर निकलने का रास्ता ज़रूर बनाएँ। कोयला और केरोसिन का इस्तेमाल न करें। खाना गैस स्टोव पर पकाएँ।
  • सफाई के उत्पादों को बालकनी जैसी खुली जगह या बाथरूम में बंद कैबिनेट में रखें। घर के अंदर इन्हें खुला न छोड़ें।
  • घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं जैसे कालीन, पर्दे, चादरें या घरेलू पोछा आदि को हमेशा ठीक से धोया और सुखाया जाना चाहिए।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

यह भी पढ़िए- Naxalism in CG: सीधी लड़ाई में नक्सलियों को मिल रही मात, आसान ठिकानों को बना रहे निशाना

 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1