- मध्य प्रदेश में 11 और छत्तीसगढ़ में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, ये सभी पीएम-श्री स्कूल के रूप में काम करेंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया गया है। ये विद्यालय मध्य प्रदेश में 11 और छत्तीसगढ़ में 4 स्थानों पर खोले जाएंगे। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

केंद्र सरकार ने देश में 58 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का ऐलान किया है। इनमें से 11 स्कूल मध्य प्रदेश और 4 केंद्रीय विद्यालय छत्तीसगढ़ में खुलेंगे। अगले आठ सालों में इन स्कूलों को खोलने पर आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। ये सभी पीएम-श्री स्कूल के तौर पर काम करेंगे।

यह भी पढ़िए- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पूछा- ओबीसी को आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शुक्रवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में यह अहम फैसला लिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये 85 नए केंद्रीय विद्यालय देश के 19 राज्यों में खोले जाएंगे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

82 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगी शिक्षा

उन्होंने कहा कि 85 नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से 82 हजार से अधिक छात्र इनमें शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट के इस फैसले को शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

केंद्रीय विद्यालय भी होंगे अपग्रेड

मंत्री ने कहा कि इस फैसले से 21वीं सदी के लिए वैश्विक नागरिक तैयार करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट ने कर्नाटक के शिमोगा जिले में एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय को भी अपग्रेड किया है। 28 नए नवोदय विद्यालय खुलने से इनमें 15 हजार से ज्यादा छात्रों को प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़िए- देशभर में प्रसिद्ध है गोदड़ीवाला धाम, पाकिस्तान के सिंध से भी आते हैं सिंधी समुदाय के श्रद्धालु

1300 से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी

इसके साथ ही शिक्षक समेत अन्य पदों पर 1300 से ज्यादा नए लोगों को नौकरी मिलेगी। वर्तमान में 1,256 केंद्रीय विद्यालय हैं। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 11 नए केंद्रीय विद्यालय

1. अशोक नगर

2. नागदा (उज्जैन)

3. मैहर

4. तिरोड़ी (बालाघाट)

5. बरघाट (सिवनी)

6. निवाड़ी

7. खजुराहो (छतरपुर)

8. झिंझरी (कटनी)

9. सबलगढ़ (मुरैना)

10. नरसिंहगढ़ (राजगढ़)

11. केंद्रीय अकादमी पुलिस प्रशिक्षण परिसर, कन्हासिया (भोपाल)

छत्तीसगढ़ में 41 केंद्रीय विद्यालय होंगे

केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, अब छत्तीसगढ़ में रायपुर के तीन स्कूलों समेत कुल 41 केंद्रीय विद्यालय (केवी) होंगे। प्रदेश में अब तक 37 केन्द्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। प्रदेश के बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की लगातार मांग उठ रही है। अभी तक केन्द्रीय विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक सेक्शन में 40 सीटें होती थीं, अब इसे घटाकर 32-32 कर दिया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al mumu模拟器 向日葵 jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş iptv satın al bursa escort bayan bursa escort Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet tümbet bahsegel deneme bonusu veren siteler fixbet fixbet giriş fixbet güncel bahsegel bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel betsmove betsmove giriş Casibom Casibom Casibom kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş ikimisli ikimisli giriş ikimisli ikimisli giriş Casibom Casibom Marsbahis jojobet jojobet giriş jojobet Jojobet Jojobet Jojobet Jojobet bahsegel Casibom casibom antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya casibom jojobet jojobet giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet grandpashabet grandpashabet giriş jojobet holiganbet holiganbet giriş jojobet kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betsmove betsmove giriş jojobet jojobet giriş