- पन्ना में हीरा मेला शुरू, देश-विदेश से पहुंचे पारखी... तीन दिन में 78 हीरे होंगे नीलाम

मध्य प्रदेश की हीरा नगरी पन्ना में आज से मेले की शुरुआत हो गई है. मेले में 78 हीरे रखे गए हैं, तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में इनकी नीलामी की जाएगी. विदेशों से भी विशेषज्ञ यहां पहुंचे हैं. वे हीरों की नीलामी में बोली लगाएंगे.

देश के अलग-अलग हिस्सों में मनोरंजन मेले और पशु मेले तो हर रोज लगते हैं, लेकिन हीरा मेला मध्यप्रदेश के पन्ना में ही लगता है। रत्नों से भरपूर पन्ना की धरती पर आज से तीन दिन का हीरा मेला लग गया है।

यह भी पढ़िए- स्वस्थ और लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं... जापानी लोगों से सीखें ये 4 बेहतरीन आदतें

 इस मेले में देश-विदेश से पारखी और कारोबारी पहुंच रहे हैं और वे 78 प्राकृतिक हीरों की बोली लगाएंगे। सरकारी हीरा कार्यालय फिलहाल इन हीरों की कीमत 3 करोड़ 53 लाख 27 हजार रुपए आंक रहा है, लेकिन संभव है कि नीलामी में कीमत और बढ़ जाए।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

सात महीने बाद हो रही नीलामी में 32.80 कैरेट का हीरा सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इस बार छह कैरेट से लेकर 32.80 कैरेट तक के हीरे पारखी देखेंगे और व्यापारी इन्हें खरीदेंगे। 221.07 कैरेट के हीरे नीलामी में रखे जा रहे हैं। बोली की राशि से राज्य सरकार 11 प्रतिशत राजस्व कटौती करती है। शेष राशि हीरा खोजने वाले के खाते में जमा करा दी जाती है।

मजदूर को मिला 32 कैरेट का हीरा

कहते हैं मेहनत के साथ किस्मत का भी महत्व होता है। ऐसा ही कुछ पन्ना के मजदूर स्वामीदीन गौड़ के साथ हुआ। उन्होंने एक खदान ली और दिन-रात मेहनत की और एक दिन ऐसा आया जब गरीब स्वामीदीन खदान में हीरा देखकर खुशी से झूम उठे। उन्हें इस साल का सबसे बड़ा 32.80 कैरेट का हीरा मिला है।

स्वामीदीन का कहना है कि नीलामी से मिलने वाली रकम से वह अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ ही परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। उन्हें करीब दो करोड़ रुपये मिल सकते हैं। इसी तरह मजदूर राजू गौड़ को तीन माह पहले 19.22 कैरेट का हीरा मिला था। वह मजदूरी करने के साथ खदान में हीरे खोज रहा था।

पांच जेम क्वालिटी के हीरे आकर्षण का केंद्र

नीलामी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय एक कैरेट हीरे की कीमत के अनुसार होगी। नीलामी में महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश के साथ विदेशी कारोबारी भी हिस्सा ले रहे हैं। पांच हजार रुपए प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद ही इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया जा सकता है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

78 हीरों में से पांच बड़े हीरे आकर्षण का केंद्र हैं। हीरा निरीक्षक नूतन जैन के अनुसार नीलामी में पांच जेम (चमकीले) क्वालिटी के हीरे शामिल हैं। सबसे बड़ा हीरा 32.80 कैरेट का है। इसके बाद 19.22, 16.10, 6.97 और 6.65 कैरेट के हीरे शामिल हैं।

यह भी पढ़िए- छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर में टमाटर से भरी कार और पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1