- छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर में टमाटर से भरी कार और पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए

छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गोटगवां के पास पिकअप वाहन और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। कार में सवार युवक गोवर्धनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गोटगवां के पास मंगलवार रात 11 बजे पिकअप और कार के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़िए- वायरल एमएमएस लीक मामला: मरियम फैजल, मिनाहिल मलिक समेत कई पाकिस्तानी हस्तियों की मुश्किलें बढ़ीं

बुधवार की रात चार युवक कार क्रमांक सीजी 29 एई 7704 में सवार होकर प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम गोवर्धनपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग (खड़गवां रोड) स्थित गोटगवां के पास कार की आमने-सामने की टक्कर टमाटर लोड कर बनारस जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 6380 से हो गई।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

टक्कर से पिकअप और कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल 24 पुत्र प्रतोष पटेल, दीपक पटेल 23 पुत्र मिथलेश पटेल, पुष्पेंद्र भाई पटेल 21 पुत्र सुरेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार बटई निवासी चौथे युवक विनय यादव 21 को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पिकअप चालक फुंदुरडिहारी अंबिकापुर निवासी विक्रम सिंह बड़ा 42 भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

बनारस रोड होने के कारण यहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।

अंबिकापुर से बनारस तक प्रतापपुर होकर जाना अब सुविधाजनक हो गया है। इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की निरंतर आवाजाही रहती है।

 अंबिकापुर से प्रतापपुर और प्रतापपुर से चंदौरा तक अच्छी सड़क तैयार हो गई है और अधिकांश वाहन सवार अंबिकापुर बनारस के परंपरागत मार्ग की बजाय इसी का उपयोग करते हैं। इसलिए इस मार्ग पर अचानक भीड़ बढ़ गई है।

लोग दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की अनदेखी कर रहे हैं और अपने वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं रख रहे हैं। मंगलवार की रात दुर्घटना संभावित क्षेत्र में भीषण दुर्घटना हुई। वहां सड़क विभाग द्वारा साइनबोर्ड भी लगाया गया था, जो दुर्घटना के बाद टूटकर गिर गया।

बोलेरो की टक्कर से छात्रा की मौत, तीन लोग बाल-बाल बचे

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदवाही में सड़क दुर्घटना में कक्षा नौवीं की छात्रा संजना कंवर (15) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संजना अपनी दो सहेलियों के साथ साप्ताहिक बाजार भदवाही जा रही थी। तभी सूरजपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल जा रही संजना को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़िए- इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप सेंटर… AI की मदद से होगी जांच, रियल टाइम रिपोर्ट मिलेगी

उसकी सहेलियां किसी तरह बाल-बाल बच गईं। घटना के दौरान एक साइकिल सवार भी बोलेरो की चपेट में आ गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल संजना को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी उदयपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस ने बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

विभिन्न सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो भागती हुई दिखी है, लेकिन वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक संजना के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और परिवार में मां और तीन छोटे भाई-बहन ही हैं। संजना परिवार की सबसे बड़ी संतान थी और नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश की जा रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1