- बैरागढ़ में ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड निर्माण के चलते दुकानें टूटना तय, चिंतित व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

फाटक रोड पर ओवरब्रिज बनाने का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। यह काम लोक निर्माण विभाग की ब्रिज शाखा कर रही है। व्यापारियों का कहना है कि विभाग ने सर्विस रोड की जानकारी आखिरी समय में दी। व्यापारी वैकल्पिक जगह की मांग कर रहे हैं।

संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में फाटक रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के साथ ही सर्विस रोड भी बनाया जाना है। सड़क निर्माण के कारण 50 से अधिक दुकानें तोड़े जाने की संभावना है। इसे लेकर व्यापारी चिंतित हैं। 50 साल से यहां कारोबार कर रहे व्यापारियों ने वैकल्पिक जगह की मांग की है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक रामेश्वर शर्मा से मिला।

यह भी पढ़िए- आधी रात को कबाड़ की दुकान में आग लगाई, दो के खिलाफ मामला दर्ज

 फाटक रोड पर ओवरब्रिज बनाने का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। यह काम लोक निर्माण विभाग की ब्रिज शाखा द्वारा कराया जा रहा है। ब्रिज बनने से बैरागढ़ और सीटीओ क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी, लेकिन पांच दशक से यहां कारोबार कर रहे व्यापारियों को दुकानें तोड़े जाने से रोजगार छिनने की चिंता सता रही है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

व्यापारियों के अनुसार विभाग ने सर्विस रोड की जानकारी अंतिम समय में दी। हाल ही में नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे में दुकानों का ध्वस्त होना तय माना जा रहा है। ध्वस्तीकरण के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात की।

यह भी पढ़िए- घर बैठे करें टैक्स का भुगतान, निगम ने शुरू की ऑनलाइन सेवा, पोर्टल भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा

 विधायक ने व्यापारियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर समाधान निकालेंगे। व्यापारी रवि टेकवानी, मनीष कैथवास व राजू टिलवानी आदि ने वैकल्पिक स्थान की गुहार लगाई है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

दुकानों तक पहुंचा पुल का हिस्सा

ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा दुकानों की छत से सटाकर बनाया जा रहा है। पुल के नीचे दोनों छोर पर 12 से 15 फीट की सर्विस रोड बनाने का प्रस्ताव है। मौके पर जगह नहीं है। यदि सड़क बनी तो दुकानों का इतना ही हिस्सा ध्वस्त करना पड़ेगा। कुछ दुकानों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त भी किया गया है। कुछ दुकानों की लंबाई 12 फीट तक है। ऐसी दुकानों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

 

व्यापारी चाहते हैं कि ध्वस्तीकरण से पहले उन्हें रोजगार की दृष्टि से वैकल्पिक स्थान दिया जाए। उल्लेखनीय है कि पुल का काम फरवरी 2025 तक पूरा होना प्रस्तावित है। सीटीओ छोर से संत हिरदाराम नगर स्टेशन तक पहुंचने के लिए तीसरा लेग भी बनाया जाएगा। इससे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al mumu模拟器 向日葵 iptv satın al bursa escort bayan bursa escort Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet tümbet bahsegel deneme bonusu veren siteler fixbet fixbet giriş fixbet güncel bahsegel bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel betsmove betsmove giriş Casibom Casibom Casibom kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş ikimisli ikimisli giriş ikimisli ikimisli giriş Casibom Casibom Marsbahis jojobet jojobet giriş jojobet Jojobet Jojobet Jojobet Jojobet bahsegel Casibom casibom antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya casibom holiganbet holiganbet kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betsmove betsmove giriş jojobet jojobet giriş bets10 grandpashabet güncel giriş grandpashabet holiganbet grandpashabet jojobet holiganbet jojobet jojobet grandpashabet grandpashabet