- MP News: रात में घर न आने का कारण पूछना पत्नी को पड़ा महंगा, गुस्साए पति ने लगा दी आग, महिला गंभीर

MP News:  पति जब पूरी रात घर नहीं पहुंचा तो पत्नी पूरी रात उसका इंतजार करती रही। पति का फोन बंद था, सुबह जब पति घर पहुंचा तो पत्नी ने बस इतना ही पूछा कि रात को कहां थे, फिर क्या था पति ने गुस्से में आकर पत्नी की पिटाई कर दी और आग लगा दी।

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारुका में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी और आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता दीपा बैगा 30 वर्ष ने बताया कि उसका पति जयलाल बैगा मजदूरी करता है। बीती रात वह घर नहीं आया और न ही उसने इसकी जानकारी दी।

जनरल पैड्डी हुए कैलाशवासी

जब उसने फोन किया तो पति का फोन बंद था, सुबह घर आने के बाद जब पत्नी ने रात में घर न आने का कारण पूछा तो वह आगबबूला हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं गुस्साए पति ने अपने पास रखी माचिस से महिला को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसके पैर बुरी तरह झुलस गए। आग लगते ही महिला खुद को बचाने के लिए मोहल्ले में इधर-उधर भागने लगी, फिर वह अपनी मौसी के घर पहुंची और मदद की गुहार लगाने लगी।

यह भी पढ़िए  MP News: मछली पकड़ने गया युवक नदी में बह गया, तीसरे दिन रेस्क्यू टीम को मिला शव

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

मौसी का घर मोहल्ले में होने के कारण घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला के शरीर पर लगी आग को बुझाया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल शहडोल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू हो गया है। सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पति ने पत्नी को आग के हवाले कर दिया। पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1