- MP News: मछली पकड़ने गया युवक नदी में बह गया, तीसरे दिन रेस्क्यू टीम को मिला शव

MP News: सोन नदी में मछली पकड़ने गए युवक का शव तीसरे दिन नदी में मिला। युवक सोमवार की शाम नदी में मछली पकड़ रहा था, तभी पानी की तेज धारा में बह गया। जब वह पूरी रात घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने नदी पर पहुंचे तो पता चला कि युवक नदी की तेज धारा में बह गया है।.

जिले के पपौंध के तेंदुहा गांव में सोन नदी में जाल से मछली पकड़ते समय युवक नदी की तेज धारा में बह गया। घटना के बाद पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम ने लापता युवक की तलाश शुरू की और बुधवार को रेस्क्यू टीम ने युवक का शव नदी से खोजकर बाहर निकाला। बताया गया कि युवक भीमसेन कोल 25 वर्ष तेंदुहा का रहने वाला था और वह रोज की तरह सोमवार को भी नदी में मछली पकड़ने गया था, लेकिन जब वह पूरी रात घर नहीं लौटा तो मंगलवार की सुबह परिजन युवक को खोजते हुए नदी पर पहुंचे। 

यह भी पढ़िए  * Bhopal News:  समाज एवं उद्योग जगत की आवश्यकता अनुरूप पाठ्यक्रमों का निर्माण प्राथमिकता : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार

नदी के किनारे युवक के कपड़े देखकर परिजनों ने समझा कि वह नदी की तेज धारा में बह गया होगा। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पपौंध पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह से शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।.

मदरसों की मान्यता खत्म हो सकती हैl

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम फिर नदी में उतरी और तेज धारा में युवक की तलाश शुरू की, रेस्क्यू टीम को युवक के डूबने वाले स्थान से करीब 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में उसका शव मिला, जिसे बाहर निकाल लिया गया है। पपौंध थाना प्रभारी एमएल वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम से लापता युवक का शव बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने नदी में बरामद किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक नदी में मछली पकड़ने गया था, इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1