- खेलों के उन्नयन के साथ युवा कल्याण की दिशा में भी करें कार्य - मंत्री सारंग


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ली विभागीय बैठक


खिलाड़ियों को रोज़गार एवं पीपीई मोड पर खेल अधोसंरचना की बनाये कार्ययोजना


भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिये अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिये युवा शक्ति का विकास होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाग खेल और खिलाड़ियों के उन्नयन के साथ ही युवा कल्याण की दिशा में भी विशेष ध्यान दें। मंत्री सारंग ने बैठक में विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेकर आगामी कार्ययोजना के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।मंत्री सारंग ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। खेल में युवाओँ और महिलाओं की भागीदारी को भी सुनिश्चित करना होगा। खेल अधोसंरचना विकास के लिये पीपीई मोड को शामिल करने के लिये कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।

खेल चिंतन कार्यक्रम’’ कर बनाये 5 वर्ष का रोडमैप


मंत्री सारंग ने विभाग में आगामी 5 वर्ष का रोडमैप तैयार करने के लिये एक माह के अंदर दो दिवसीय ‘खेल चिंतन कार्यक्रम’ का आयोजन करने के निर्देश दिये। इस कार्यक्रम में खेल विशेषज्ञों व खिलाड़ियों का समूह बनाकर उनके सुझाव आमंत्रित किये जाये। उनके निष्कर्षों पर विचार कर रोडमैप तैयार किया जाये।

खेल स्टेडियम के रूप में करें बदलाव


मंत्री सारंग ने कहा कि हर जिले में खेल स्टेडियम सुनिश्चित करने के लिये सबसे पहले प्रदेश के सभी जिलों के खेल स्टेडियम की मैपिंग की जाये। इसके साथ ही नये खेल स्टेडियमों को ऑर्किटेक्ट विशेषज्ञ की सलाह अनुसार नया स्वरूप दिया जाये, ताकि खिलाड़ियों को अधिक प्लेयिंग स्पेस मिल सके।  

 

भोपाल में वॉटर स्पोर्टस को मिले बढ़ावा


मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल के जल स्रोतों की पर्याप्त उपलब्धता है, इससे वॉटर स्पोर्ट्स के विस्तार में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि वॉटर जिससे को बढ़ावा मिलने से पर्यटन भी बढ़ेगा।युवाओं से संबंधित अन्य विभागों को भी साथ जोड़ेंमंत्री सारंग ने कहा कि युवा कल्याण विभाग उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण एवं पंचायत विकास विभागों के साथ समन्वय बनाये, जिससे कि युवा को खेल भावना से जोड़ा जा सके।बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज, सचिव पी. नरहरि और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

ये भी जानिए.........

- गुजराती समाज इन्दौर को वर्ल्ड ह्यूमन गुजराती अवार्ड -

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1