- गुजराती समाज इन्दौर को वर्ल्ड ह्यूमन गुजराती अवार्ड -


:: ग्लोबल गुजराती फेडरेशन ने दिया सम्मान, भारत से मात्र इन्दौर व मुंबई को ही यह सम्मान मिला  :: 


इन्दौर । शहर की ख्यात शैक्षणिक और सामाजिक संस्था गुजराती समाज इन्दौर की उपलब्धियों को इस बार विश्व स्तर पर मान्यता मिली है। विश्व स्तर पर गुजराती समाज में मान्य संस्था ग्लोबल गुजराती फेडरेशन ने गुजराती समाज इन्दौर को वर्ल्ड ह्यूमन गुजराती अवार्ड (विश्व मानवी गुजराती सम्मान) प्रदान किया है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संस्था अवार्ड कैटेगरी में भारत से मात्र श्री गुजराती समाज इन्दौर और मुंबई गुजराती समाज को ही यह सम्मान मिला है।अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित भव्य समारोह में गुजराती समाज इन्दौर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाह ने यह सम्मान प्राप्त किया। उनके साथ गुजराती समाज के कोषाध्यक्ष दीपकभाई मोदी सहित विनिताबेन डोशी, तेजस डोशी, मयूर शाह, तृप्ति शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस प्रोग्राम में विश्वभर से गुजराती संस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल हुए।

 

 

अवार्ड सेरेमनी में ग्लोबल गुजराती फेडरेशन द्वारा प्रकाशित की गई पुस्तिका में गुजराती समाज इन्दौर के 100 साल की उपलब्धियों और कार्यों पर आधारित फीचर भी प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम में कन्वीनर रमेश तन्ना ने समाज को पूरे एशिया में सबसे ज्यादा शैक्षणिक संस्थाएं चलाने का उल्लेख भी किया गया। यह पुरस्कार इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस साल गुजराती समाज अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। संस्था कैटेगरी में भारत से मात्र इन्दौर के गुजराती समाज और वृहद मुंबई गुजराती समाज को यह अवार्ड मिला है। इसके अतिरिक्त ब्रिटेन, अमेरिका, ओमान, अमेरिका, न्यूजीलैंड, अफ्रीका व न्यूयॉर्क, लंदन, नईदिल्ली की विभिन्न 9 संस्थाओं और व्यक्तियों को भी यह सम्मान दिया गया है।

 

इस उपलब्धि पर गुजराती समाज इन्दौर के उपाध्यक्ष गोविंदभाई पटेल, मानद महामंत्री पंकजभाई संघवी, सहित मानद हिसाबनीस दीपकभाई जे. सोनी सहित भरतभाई बावीसी, अमितभाई दवे, अतुलभाई शेठ, भगवानदासभाई पटेल, जयेशभाई शाह, नरेन्द्रभाई वी. पटेल, राजेन्द्रभाई पटेल, मनोजभाई परीख, जयेन्द्रभाई पटेल, नीतेशभाई तुरखिया, दीपकभाई आर. सोनी, राजेशभाई धरमसी, राजेशभाई व्यास, विशालभाई परीख, रमेशभाई शाह, दिनेशभाई गोसलिया, निलेशभाई पटेल, कमलेशभाई शाह, भरतभाई शाह, नवनीतभाई शाह, पंकजभाई ठक्कर, कीर्तिभाई पटेल आदि ने बधाई दी है।

ये भी जानिए.........

- पुलिस को पदोन्नति मिलने पर सामाजिक संस्था ने किया सम्मानित -

विश्व गुजराती समुदाय द्वारा वर्ष 1989 में स्थापित विश्व गुजराती समाज, अहमदाबाद का उद्घाटन तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने किया था और इसकी अध्यक्षता 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हितेंद्र देसाई ने की थी। संगठन में समर्पित सामाजिक सेवाओं के लिए जाने जाने वाले प्रमुख गुजराती, साहित्यकार, शिक्षाविद, उद्यमी, उद्योगपति, अग्रणी राजनेता, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्ति शामिल है। संस्था को दुनियाभर में पहचान हासिल है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1