- पुलिस को पदोन्नति मिलने पर सामाजिक संस्था ने किया सम्मानित -


इन्दौर । जिला पुलिस के सब इंस्पेक्टर सहित अन्य को पदोन्नति मिली है। देश सेवा में तत्पर पुलिसकर्मियों का निरीक्षक बनने पर शहर की सामाजिक संस्था मोहसिन फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मोहसिन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक मोहसिन पटेल (बा साहब) ने बताया कि उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोउन्नत हुए सुखलाल भवर, रितेश यादव, अमृत लाला गवरी, योगेश कुमार गरसिया, माधव सिंह भदौरिया का बायपास स्थित फार्म हाउस पर शील्ड, शॉल और पगड़ी बांध कर सम्मान से नवाज़ा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से खजराना थाना प्रभारी उमराव सिंह, टीआई दिनेश वर्मा, टीआई आरडी कानवा, सूबेदार काज़ीम हुसैन, उपनिरीक्षक अजय सिँह कुशवाह, क्राइम ब्रांच, सायबर, थाना खजराना, थाना परदेशी पूरा के

 

ये भी जानिए.........

- उपभोक्ता संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मुख्य लक्ष्य : ऊर्जा मंत्री

स्टॉफ के साथी, एवं फाउंडेशन के पदाधिकारी मोहम्मद यासीन ( नेशनल कार बाज़ार) हैदर अली सेठजी वाला आदि उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर मोहसिन पटेल ने कहा कि जो व्यक्ति लगातार मेहनत और लग्न से काम करते हैं उन्हें निश्चित ही सफलता मिलती है। खजराना थाना प्रभारी उमरावसिंह ने कहा पुलिस के कंधों पर क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा है। सच्चाई यही है। जब पुलिस लगन और कर्तव्यनिष्ठा से कानून व्यवस्था का काम करती है तो जनता आराम से सोती है। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1