- क्या 15 अगस्त को दिल्ली में बारिश होगी या मौसम साफ़ रहेगा? IMD ने अपना ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है।

15 अगस्त को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय कई इलाकों में हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात के बीच भी कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को दिल्ली और नोएडा समेत पूरे NCR में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर आज रात भी जारी रहेगा। दोपहर से लेकर रात तक कई इलाकों में हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है।

Delhi Weather today Update chances of rain till next 15th August IMD's update | Delhi Weather Update: दिल्ली में 15 अगस्त तक बारिश की संभावना, जानें IMD अपडेट

**15 अगस्त को दिल्ली का मौसम**

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 5 मिमी बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

अगले तीन घंटों में फिर बिगड़ेगा मौसम, कई इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट | Delhi ncr weather Rain update IMD Issues Yellow Alert Thunderstorm Forecast - NDTV India

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (15 अगस्त) को सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिसकी संभावना 60 प्रतिशत है। इस दौरान भी लगभग 5 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। दोपहर और शाम के बीच भी हल्की बारिश हो सकती है, जिसमें लगभग 3 मिमी बारिश होने का अनुमान है। यह मौसम पूर्वानुमान विशेष रूप से 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। पूर्वानुमान में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

**दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत**

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C–34°C और 24°C–26°C के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास ही रहेगा। दिन के समय हवा की गति 15 से 20 किमी/घंटा हो सकती है। गौरतलब है कि आज देश के विभिन्न राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag