- Food Poisoning In Bijapur: पनीर की सब्जी खाने से आश्रम के 35 छात्र हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, तीसरी क्लास के छात्र की मौत

Food Poisoning In Bijapur: पनीर की सब्जी खाने से आश्रम के 35 छात्र हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, तीसरी क्लास के छात्र की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से 10 किलोमीटर दूर माता रुक्मणी कन्या आश्रम धनोरा (आवासीय विद्यालय) है। यहां रविवार रात को खाने में पनीर की सब्जी परोसी गई थी, जिसे खाने के बाद छात्राएं बीमार हो गईं। अब एक छात्रा की मौत की दुखद खबर आई है।

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर माता रुक्मणी कन्या आश्रम धनोरा (आवासीय विद्यालय) की छात्राएं रविवार रात खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। आश्रम में 88 छात्राएं रहती हैं। इनमें से 35 छात्राओं को सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। एक छात्रा की मंगलवार सुबह मौत हो गई।

यह भी पढ़िए- नींबू-मिर्च और मरा हुआ चिकन छोड़कर चिट्ठी में लिखा... अगर लड़की को घर में रखा तो मर जाएगी

 जानकारी के अनुसार कक्षा 3 की छात्रा शिवानी तेलम की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में बेड व अन्य सुविधाओं की कमी के बावजूद स्वास्थ्य अमला बच्चों के इलाज में जुटा हुआ है। आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

अधिकांश छात्र खतरे से बाहर हैं।

  • शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंगेश मस्के ने नईदुनिया से चर्चा में बताया कि प्रभावित छात्रों की हालत में सुधार हो रहा है। गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती छात्रों की हालत पर नजर रखी जा रही है और उचित उपचार दिया जा रहा है।
  • डॉ. मंगेश ने बताया कि कुछ को बुखार के साथ उल्टी-दस्त भी है। इस बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने जिला स्तर से डॉक्टरों की टीम बनाकर धारोना आश्रम भेज दिया है।
  • टीम दो दिन तक आश्रम में रहेगी और सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। बताया गया कि करीब दो दर्जन छात्र बुखार से पीड़ित हैं, इसलिए मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू की जांच भी कराई जा रही है।
  •  आश्रम अधीक्षक ने बताया कि रात में पनीर की सब्जी बनाई गई थी। सभी बच्चों और स्टाफ ने सब्जी खाई थी। कुछ छात्रों को रात में उल्टी-दस्त होने पर आश्रम में ही दवा दी गई और सुबह जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
  • अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

पहली बार हुई यह घटना

माता रुक्मणी सेवा संस्थान डिमरापाल बस्तर संभाग में 36 आश्रम शालाओं का संचालन करता है। यह पहली बार है कि किसी संस्थान में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। संस्थान के संचालक मंडल के एक सदस्य ने बताया कि यहां से एक टीम बीजापुर भी भेजी गई है, जो प्रभावित विद्यार्थियों के उपचार में मदद करेगी।

यह भी पढ़िए- सरकारी नौकरी का झांसा... फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेरोजगारों से ठगे करोड़ों रुपये, चार गिरफ्तार

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag