- चंद्र गोचर 2024: 11 दिसंबर तक इन राशियों पर रहेगी भगवान चंद्र की कृपा, चमकेगी किस्मत

चंद्र गोचर 2024: 11 दिसंबर तक इन राशियों पर रहेगी भगवान चंद्र की कृपा, चमकेगी किस्मत

11 दिसंबर को चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिनके आराध्य भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 9 दिसंबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन (Chandra Gochar 2024) करेंगे, जिसका खास असर दो राशियों पर पड़ेगा। इन पर चंद्र देव अपनी कृपा बरसाएंगे, जिससे इनके सभी बिगड़े काम बनेंगे। आइए इस लेख में जानते हैं चंद्र राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ...

यह भी पढ़िए- मध्य प्रदेश के आईपीएस अफसरों को ज्योतिष का शौक... कोई कर रहा शोध, कोई लिख रहा किताब

किस राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव?

ज्योतिषियों के अनुसार चंद्र देव मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को गोचर करेंगे। इस दौरान वे 9 दिसंबर को सुबह 9:14 बजे कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसमें चंद्र देव दो दिन रहेंगे। वे 11 दिसंबर को मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि

वृष राशि वालों पर इस समय देवगुरु बृहस्पति की कृपा है। इनके सभी बिगड़े हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। पैसों की समस्या भी खत्म हो गई है। जीवन में खुशियां आने वाली हैं। इस दौरान चंद्र देव के राशि परिवर्तन से भी इन्हें लाभ मिलने वाला है। अगर इनका कोई काम अटका हुआ है तो इस दौरान पूरा हो जाएगा। व्यापार में तरक्की होगी। इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

किसी बात को लेकर चिंता खत्म होगी। मन पूरी तरह शांत और प्रसन्न रहेगा। किसी भी क्षेत्र में निवेश के लिए यह समय अच्छा है। अगर आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो सोमवार और शुक्रवार को भगवान शिव के नामों का मंत्र जपें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। आने वाले साल में शनि महाराज राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके बाद साढ़ेसाती अंतिम चरण में पहुंच जाएगी। इसके साथ ही चंद्र देव कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। वे राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। इनके सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। इस दौरान आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

यह भी पढ़िए- रतलाम के वीडियो से JK में मचा बवाल, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने हिंदुत्व पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag