- दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु ’आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण‘ प्रारंभ

दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु ’आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण‘ प्रारंभ


जबलपुर, । स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के  दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु ’आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण‘ अल्पावधि स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का उदद्याटन करते हुये मुख्य अतिथि श्री अशोक रोहाणी, विधायक, केंट, जबलपुर ने कहा कि यह प्रशिक्षण दिव्यांग विद्यार्थियो के स्वरोजगार की दिशा में अभिनव पहल है। विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की ओर आगे बढ़े।    

 

 

 प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना ने बताया कि योजना द्वारा को कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु रोजगार एवं स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह प्रशिक्षण दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःसंदेह नीव का पत्थर साबित होगा।

ये भी जानिए...........

- पेंशनर्स ने कलेक्टर से की समस्याओं पर चर्चा

 प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थी अपना स्वंय का स्वरोजगार प्रारंभ कर सकते है। प्रशिक्षक कु. प्रियंका शर्मा द्वारा आर्ट एण्ड काफ्ट का प्रशिक्षण विद्यार्थियां को दिया जा रहा है। जिसमें ब्लॉक पेटिंग, स्टेंसिल आर्ट, कोस्टर पेटिंग, जूट बैग बनाना, केंडल होल्डर, डोरमेट इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जायेगा। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी, जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव, डॉ. शिवेन्द्र सिंह परिहार, डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, डॉ. तरूणेन्द्र साकेत के साथ महाविद्यालय के लगभग ६५ दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag