शिशु रोग विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। ठंड का असर भी बढ़ रहा है, ठंड से बचाव करें। खास तौर पर छोटे बच्चे और बुजुर्गों पर ध्यान दें। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में ब्लड प्रेशर वाले रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है। जिन लोगों को बीपी की समस्या है वह सर्दियों में अपना विशेष ध्यान रखें और नियमित चिकित्सक से सलाह लें।
इन दिनों ऐसे मरीजों को अपनी नियमित बीपी की दवा का डोज बढऩा चाहिए। साथ ही अधिक आयु वर्ग के लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से अपना बचाव करने के साथ ही पूरे गर्म कपड़ों का उपयोग करना चाहिए। ठंड बढऩे पर शरीर में ब्लड संचार धीमा पड़ जाता है। ऐसे में उच्च रक्तचाप के रोगों को अटैक की संभावना बढ़ जाती है जिस कारण ब्रेन हेमरेज व लकवा होने की भी संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि हल्का गुनगुने पानी का सेवन करें, जरूरत पडऩे पर पूरा शरीर ढककर घर से निकले, हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन करें, अदरक को शहद में मिलाकर सेवन करें, कोई भी समस्या होने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।