- छत्तीसगढ़: मुकेश बंसल बने सीएम के सचिव, कटारिया को स्वास्थ्य की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब तक विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद की भी जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण विभागों में रह चुके हैं।

 फरवरी 2024 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे थे। तब से वे राज्य में वित्त विभाग और वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग के सचिव तथा पेंशन समाधान समिति के अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।

वहीं, 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए 22 दिसंबर को आदेश जारी कर दिया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

कटारिया के कार्यभार संभालते ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पद से मुक्त हो जाएंगे। कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे।

कटारिया ने सितंबर 2024 में ही राज्य में ज्वाइन कर लिया था, लेकिन अब तक उन्हें कोई विभाग नहीं मिला था। वहीं, कुछ दिन पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

यह भी पढ़िए- Train Cancelled: कोहरे की मार रेलवे पर... कई प्रमुख ट्रेनें रद्द, परेशानी से बचने के लिए देखें पूरी लिस्ट

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1