- Jasprit Bumrah In IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह के बुरे सपने आ रहे हैं...सीरीज में अब तक ले चुके हैं 21 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इसे बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाएगा। टीम इंडिया के अब तक के प्रदर्शन में जसप्रीत बुमराह सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे हैं। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष सात बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने जा रहा है। यह मैदान विराट कोहली का पसंदीदा है, लेकिन विपक्षी खेमे में जसप्रीत बुमराह की चर्चा ज्यादा है।

 

जसप्रीत बुमराह ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। बुमराह ने सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा 21 विकेट लिए हैं। सीरीज में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 22.57 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। बुमराह का औसत उनसे काफी बेहतर 10.90 है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

बुमराह के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहा है।

  •  बुमराह ने सबसे ज्यादा परेशान उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी की सलामी जोड़ी को किया है। उस्मान ख्वाजा ने बुमराह की 71 गेंदों पर सिर्फ 17 रन बनाए हैं।
  • वहीं, दूसरे सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने बुमराह की 66 गेंदें खेली हैं और 15 रन बनाने में सफल रहे हैं। बुमराह ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को चार बार पवेलियन भेजा है।
  • वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बुमराह का 54 बार सामना किया है और उनसे 20 रन बनाए हैं। बुमराह अब तक सीरीज में तीन बार स्टीव स्मिथ को आउट करने में सफल रहे हैं।
  • बुमराह की गेंदों पर रन बनाने के मामले में मार्नस लाबुशेन को सबसे ज्यादा संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया, लेकिन सिर्फ छह रन बना सके और दो बार आउट हुए।
  • मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में ट्रेविस हेड एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (80) बनाए हैं। वैसे भी ट्रेविस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
  • बुमराह ने ट्रैविस को दो बार आउट किया है। बुमराह ने मार्नस को भी दो बार पवेलियन वापस भेजा है। एलेक्स कैरी और मिशेल मार्श ने बुमराह के खिलाफ 30 और 47 गेंदों का सामना किया है।

टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए मेलबर्न में पसीना बहा रही है। इस बीच खबर है कि कप्तान रोहित शर्मा अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं। उनके घुटने में चोट लगी है। टीम प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

यह भी पढ़िए- IT Raid Bhopal: आयकर टीम को देखते ही बिल्डर ने अपना iPhone तोड़कर दरवाजा बंद कर लिया

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1