- MPBSE Exam: इस बार अलग होगा 10वीं और 12वीं परीक्षा का पैटर्न, एमपी बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र इनके जरिए जान सकते हैं कि इस बार पेपर का पैटर्न कैसा होगा और किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। इस तरह वे फरवरी में होने वाली परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमएसएचएम) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के पास तैयारी के लिए करीब ढाई महीने का समय बचा है। बोर्ड ने बदले पैटर्न पर छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए वेबसाइट पर सैंपल पेपर अपलोड कर दिए हैं। इसमें हर विषय का प्रश्न पैटर्न और मार्किंग स्कीम अपलोड कर दी गई है।

10वीं का प्रश्न पत्र 75 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंकों का होगा। 12वीं का प्रैक्टिकल पेपर 70 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंकों का होगा।

गैर-प्रैक्टिकल विषयों का पेपर 80 अंकों का होगा। इस बार दो अंकों के छोटे प्रश्न अधिक हल करने होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्न 30 अंकों के होंगे और इस बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम होगी। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद कक्षाएं लगेंगी और तैयारी कराई जाएगी। दरअसल, एमपी बोर्ड ने जुलाई में सभी विषयों के अध्यायों के समूह बनाकर अंक योजना जारी की है।

यह भी पढ़िए- डिजिटल गिरफ्तारी: मदरसे में जमा हुए करोड़ों के साइबर शेयर, कनाल से मैनेजर और डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार

विषयों के समूह बनाकर अंक जारी किए गए हैं

पिछले साल तक माशिमं की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में विषयवार अध्यायों के हिसाब से अंक योजना तय होती थी। इसमें बताया जाता था कि किस विषय के किस अध्याय से कितने अंक के प्रश्न प्रश्नपत्र में आएंगे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। वर्ष 2024-25 की परीक्षा में विषय के अध्यायों के समूह बनाए गए हैं।

छुट्टियों के दिनों में भी लग रही हैं कक्षाएं

भोपाल के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिनों में भी अतिरिक्त कक्षाएं लग रही हैं। सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों का चयन किया गया है और उनकी जिम्मेदारी अलग से शिक्षकों को दी गई है। सीएम राइज स्कूल रशीदिया के प्राचार्य केडी श्रीवास्तव ने बताया कि 10वीं और 12वीं में कमजोर विद्यार्थियों का चयन किया गया है। उनकी विशेष तैयारी कराई जा रही है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

12वीं में गैर-प्रैक्टिकल विषय

प्रश्नपत्र - 80 अंक

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक

प्रश्नों का पैटर्न इस प्रकार होगा

वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न - 32 अंक

10 प्रश्न - दो अंक (शब्द गणना) - 30 शब्द - 20 अंक

चार प्रश्न - तीन अंक (शब्द गणना) - 75 शब्द - 12 अंक

चार प्रश्न - चार अंक (शब्द गणना) - 120 शब्द - 16 अंक

प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए प्रश्नपत्र - 70 अंक

प्रैक्टिकल - 30 अंक

10वीं के प्रत्येक विषय के लिए प्रश्नपत्र - 75 अंक

आंतरिक मूल्यांकन - 25 अंक

प्रश्नपत्रों का पैटर्न इस प्रकार होगा

वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न - छह

रिक्त स्थान भरें - छह अंक

सही/गलत प्रश्न - छह अंक

सही जोड़ी बनाएं - छह अंक

एक वाक्य में उत्तर दें - छह अंक

12 प्रश्न - दो अंक (शब्द गणना 30 शब्द) - 24 अंक

तीन प्रश्न - तीन अंक (शब्द गणना 75 शब्द) - नौ अंक

तीन प्रश्न - चार अंक (शब्द गणना 120 शब्द) - 12 अंक

यह भी पढ़िए- PM Awas Yojana 2.0: पीएम आवास योजना का दायरा बढ़ा, अब टेलीफोन और बाइक वाले लोगों को भी मिलेगा लाभ

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1