- संपत्ति कर वसूलने के लिए ऑडिटोरियम सील, कार्यक्रम के लिए खुलेगा

शुक्रवार को नगर निगम के अमले ने आईआईटीटीएम के ऑडिटोरियम को सील कर दिया, क्योंकि इस पर 2.09 करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर बकाया था। ऑडिटोरियम में स्कूल का कार्यक्रम होना था और वहां रिहर्सल चल रही थी। लेकिन नगर निगम के अमले ने सील करते समय सामान भी बाहर नहीं निकलने दिया।

नगर निगम अमले ने शुक्रवार को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) के ऑडिटोरियम को सील कर दिया, क्योंकि इस पर 2.09 करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर बकाया था। इस ऑडिटोरियम में शनिवार को एक निजी स्कूल का कार्यक्रम होना है, जिसकी रिहर्सल सामग्री व अन्य सामान अंदर रखा हुआ था, लेकिन निगम अमले ने इन सामानों को बाहर निकालने का समय तक नहीं दिया।

यह भी पढ़िए- जीजी फ्लाईओवर के डिजाइन में खामी, इसका एक हिस्सा तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा

रिहर्सल सामग्री ऑडिटोरियम में बंद होने से स्कूली बच्चे परेशान होते नजर आए कि अब उनका कार्यक्रम कैसे होगा। आईआईटीटीएम पर 2 करोड़ 9 लाख 68 हजार 141 रुपए का संपत्ति कर बकाया है, जिसके लिए निगम ने एक माह पहले नोटिस दिया था। शुक्रवार को निगम अमला संपत्ति कर वसूली के लिए पहुंचा और संस्थान के ऑडिटोरियम को सील कर दिया।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

शनिवार और रविवार को यहां स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होने हैं। इसकी पूर्व सूचना भी अतिथियों और अभिभावकों को दे दी गई है। ऐसे में अब ऑडिटोरियम के सील होने से कार्यक्रम के आयोजन पर संकट खड़ा हो गया है। हालांकि संस्थान का कहना है कि जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़िए- सिंघम अगेन से जिगरा तक... दिसंबर 2024 में OTT पर रिलीज होने जा रही हैं ये बॉलीवुड फिल्में

ऑडिटोरियम पर ताला लगाने से पहले देनी चाहिए थी सूचना

हमें एक माह पहले नगर निगम से नोटिस मिला था। हमने तुरंत पर्यटन मंत्रालय से फंड जारी करने के लिए मदद मांगी। वहां से मदद मिलते ही हम टैक्स का भुगतान कर देंगे। संस्थान के ऑडिटोरियम पर ताला लगाने से पहले सूचना देनी चाहिए थी, जो निगम ने नहीं दी। 30 नवंबर और एक दिसंबर को निजी संस्थानों के बड़े कार्यक्रम हैं।

आलोक शर्मा, डायरेक्टर, आइआइटीटीएम

कार्यक्रम के लिए खोलेंगे, फिर सील करेंगे

कार्यक्रम के लिए खोलेंगे, फिर सील करेंगे आईआईटीटीएम ऑडिटोरियम को कार्यक्रमों के लिए किराए पर दिया जा रहा है, लेकिन संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम की जानकारी मिली है। शनिवार को ऑडिटोरियम खोल दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद इसे फिर सील कर दिया जाएगा।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

-अमन वैष्णव, कमिश्नर, नगर निगम, ग्वालियर।

कचरा जलाने पर शोरूम पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

शिवपुरी लिंक रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम पर शुक्रवार को निगम अमले ने कचरा जलाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा कचरे में लगी आग को शोरूम के कर्मचारियों ने ही बुझाया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 66, गांव लखनौती में किआ ऑटोमोबाइल शोरूम के सर्विस सेंटर द्वारा खुले में कचरा जलाया जा रहा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1