- डबरा में एटीएम चोरी: डबरा से निकली एटीएम मशीन दतिया के लरायता में मिली, 9 लाख गायब

डबरा से उखाड़ा गया एटीएम दतिया के चिरूला के पास एक खेत में मिला। हालांकि, एटीएम मशीन में रखे 9 लाख रुपए गायब थे। दतिया पुलिस ने एटीएम को जब्त कर डबरा पुलिस को सौंप दिया है।

डबरा से उखाड़ी गई एसबीआई एटीएम मशीन को पुलिस ने शुक्रवार को दतिया जिले के चिरुला थाना क्षेत्र के ग्राम लरायटा में लावारिस हालत में बरामद कर लिया। चिरुला थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि मशीन को डबरा पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को ग्राम लरायटा में गैस गोदाम के पास सड़क किनारे खेत में मशीन पड़ी होने की सूचना दी थी। यह स्थान दतिया से 10 किमी आगे चिरुला थाना क्षेत्र में आता है। लावारिस हालत में मशीन पड़ी मिलने की सूचना के बाद डबरा पुलिस को सूचना दी गई। डबरा पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम मशीन को जब्त कर लिया।

 

यहां आपको बता दें कि ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में बुधवार-गुरुवार की रात बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम (ऑटोमेटिक टेलर मशीन) को कटर की मदद से उखाड़ लिया और ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब नौ लाख रुपए रखे थे। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने जांच शुरू की, लेकिन शाम तक पुलिस बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई। डबरा पुलिस ने बताया कि देर रात दतिया के चिरुला टोल के पास एटीएम मिला। इसे काटने का प्रयास किया गया, लेकिन वे इसे काट नहीं पाए।

यह भी पढ़िए- बुरी नजर से बचाता है, सकारात्मकता लाता है और कई अन्य लाभ देता है

 सुबह पता चलेगा कि रुपए सुरक्षित हैं या नहीं। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के पिछोर तिराहा पर भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम बूथ है। यहां गुरुवार सुबह जब कुछ लोग पैसे निकालने एटीएम पहुंचे तो उन्हें मशीन नहीं मिली। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने एटीएम चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा, थाना प्रभारी यशवंत गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

पुलिस ने ग्वालियर से फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए। बदमाश कटर मशीन की मदद से एटीएम को उखाड़कर ले गए। डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन और ऑटोमेटिक सूचना प्रणाली खराब थी। मेवाती गिरोह हर साल एटीएम काटने की वारदात को अंजाम देता है, जो सिर्फ सर्दियों में ही सक्रिय होता है। एक बार तो इन्होंने शहर के पांच एटीएम एक साथ काटकर लाखों रुपए लूट लिए थे।

उस समय ग्वालियर पुलिस की टीम ने हरियाणा के नूंह से आरोपियों को पकड़ा था। यहां पूरे गांव ने पुलिस को घेर लिया और फायरिंग कर दी। सर्दी के मौसम में सक्रिय हो जाता है गिरोह: मेवाती गिरोह दूसरे वाहनों की नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर शहर में प्रवेश करता है। इसके बाद एटीएम काटकर पैसे लूटकर भाग जाता है।

यह भी पढ़िए- सतना में हाईटेंशन तार में फंसकर हाथी की मौत, सप्लाई बंद कराई गई, लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1