- बैतूल में लोहे की छड़ों से भरा ट्रक पलटा, सड़क किनारे खड़े दो लोगों की दबने से मौत

नागपुर से पीथमपुर जा रहा एक ट्रक साईं खंडारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वे कोटल से बैतूल की ओर आ रहे थे। रास्ते में उनका वाहन खराब हो गया था, इसलिए वे सड़क किनारे खड़े होकर दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे थे।

बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम साईं खंडारा के पास गुरुवार रात लोहे की छड़ों से भरा ट्रक पलट गया। सड़क किनारे खड़े दो लोग ट्रक के नीचे दब गए। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जेसीबी की मदद से ट्रक और लोहे की छड़ों को हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़िए- शेख हसीना की बढ़ेंगी मुश्किलें, यूनुस सरकार कर रही अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में केस करने की तैयारी

वाहन खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े थे

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि टिकारी निवासी चंदन 60 वर्ष पुत्र तुलसीराम और कालापाठा निवासी सुनील बागड़े गुरुवार रात महाराष्ट्र के कटोल से बैतूल आ रहे थे। रात करीब 10.45 बजे साईं खंडारा के पास उनकी जीप खराब हो गई। उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर दूसरी गाड़ी लेकर मौके पर बुलाया। वे सड़क किनारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

इसी दौरान नागपुर से पीथमपुर लोहे की छड़ लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक आरजे 19 जी 3697 अनियंत्रित होकर उन पर पलट गया। ट्रक में भरी लोहे की छड़ें बिखर गईं, जिसमें दोनों दब गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1