- सिम्स की व्यवस्थाओं को जांचने कलेक्टर सीधे मरीजों के पास पहुंचे और उनसे सिम्स की सुविधाओं के बारे में पूछा

निरीक्षण के दौरान सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लाखन सिंह भी उनके साथ थे। इसके बाद कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने रैम्प के पास बन रही दो नई लिफ्ट के काम में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मिल रहे भोजन, उपचार और दवाइयों के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर अवनीश शरण गुरुवार को निरीक्षण के लिए सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सिम्स की व्यवस्थाओं की जानकारी नहीं ली, बल्कि सीधे वार्ड में जाकर मरीजों से मिलकर व्यवस्थाओं को जानने का प्रयास किया। यहां उन्हें मरीजों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

यह भी पढ़िए- CGPSC Success Story: अफसरों को देखकर अफसर बनने का सपना हुआ साकार, पेंड्रा के दिव्यांश ने तीसरे प्रयास में पाई 7वीं रैंक

निर्माण कार्य में तेजी लाकर तत्परता से पूरा करने के निर्देश

 किसी ने व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर संतोष जताया, तो किसी ने चिकित्सा सुविधा को और भी बेहतर बनाने की जरूरत बताई। इसके बाद कलेक्टर ने व्यवस्था सुधारने के लिए सिम्स प्रबंधन को अन्य आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने शेष निर्माण कार्य में तेजी लाकर तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर इलाज के लिए आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

 पुरुष व महिला वार्ड में मरीजों से मिले और दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने तिफरा से आई सुष्मिता डोंगरे से दिए जा रहे इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज दिया जा रहा है। पामगढ़ से आईं वेदमती जोशी ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

यह भी पढ़िए- सिंघम अगेन से जिगरा तक... दिसंबर 2024 में OTT पर रिलीज होने जा रही हैं ये बॉलीवुड फिल्में

नियमित सफाई के निर्देश

इमलीपारा के अब्दुल रहीम ने बताया कि बेहतर उपचार सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बाद कलेक्टर ने चर्म रोग ओपीडी, लेबर वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, गार्डन, ट्राइएज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में नियमित सफाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें..

एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1