- Sukma IED Blast: सुकमा में एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई टीम को नक्‍सलियों ने बनाया निशाना, IED ब्‍लास्‍ट में जवान घायल

सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्र स्थित कैंप रायगुड़ा से डीआरजी बल एरिया डोमिनेशन के लिए निकला था। ऑपरेशन के दौरान रायगुड़ा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी जवान पोड़ियाम विनोद घायल हो गया।

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के चिंतलनार इलाके में स्थित नए कैंप रायगुड़ा के पास एरिया डोमिनेशन के लिए निकले जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है. रविवार को तुमालपाड़ और रायगुड़ेम के बीच सड़क किनारे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इस ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान का नाम पोडियाम विनोद है. घायल जवान डीआरजी आरक्षक के पद पर पदस्थ है. मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि जवान की हालत स्थिर है और वह अब खतरे से बाहर है.

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सुक्का जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र स्थित नव स्थापित कैम्प रायगुड़ा से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) बल एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुआ था। इस ऑपरेशन के दौरान सुबह करीब 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी जवान आरक्षक पोड़ियाम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद जवानों ने घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर: पुलिस ने चोरों का गिरोह पकड़ा, बहोड़ापुर में हुई चोरी का खुलासा, पुराना नौकर ही निकला गिरोह का सरगना

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1