- Jabalpur News: शहर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने की मांग

हिन्दू सेवा परिषद् ने निकाली मशाल यात्रा 

Jabalpur News: भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाने हिन्दू सेवा परिषद् ने मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जबलपुर से अवैध घुसपैठ बांग्लादेशियों को निकालने कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

कीचड़ में लोट कर किया विरोध 

परिषद् द्वारा मंगलवार को अखंड भारत संकल्प दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता चौक में संस्कारधानी के संतों के सानिध्य एवं उपस्थिति में भारत माता पूजन किया गया जिसके पश्चात विशाल मशाल यात्रा प्रारंभ की गई, जो कि विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्ध पीठ काली माई मंदिर पहुंची। 

यहाँ भी पढ़िए  Madhya Pradesh News: हैवान पति की करतूत, पत्नी को गर्म चिमटे से इतना जलाया कि चिमटे से चिपककर उसकी चमड़ी उतर आई  


भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग..............
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मशाल यात्रा निकालते हुए कहा कि भारत सरकार हस्तक्षेप करते हुए हिंदुओं को बांग्लादेश में सुरक्षित करें तथा जबलपुर से भी अवैध बांग्लादेशियों को निकाला जाए जिसकी समूची जानकारी ज्ञापन के माध्यम से दी गई।

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।
ये रहे मौजूद.................
यात्रा के समापन के पश्चात मंदिर प्रांगण में ही सिद्ध पीठ काली माई मंदिर में कार्यकर्ताओं के द्वारा पूजन अर्चन कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। विशाल यात्रा में मुख्य रूप से जगतगुरु राघव देवाचार्य महाराज, आचार्य धीरेंद्र पांडे, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जेसवानी, गौरव साहू, नितिन सोनपाली, उमेश रजक, पंकज कुशवाहा, दीपक विश्वकर्मा, कार्तिक श्रीवास, विनय राजपूत, अमन केवट, अभिषेक अहिरवार, अक्षय शुक्ला, सचिन पटेल, आशीष सोनी, सनी सोनकर, राजा रजक, रवि कुशवाहा ,सचिन सेन, संदीप कुशवाह, अजय सेन एवं हजारों कार्यकर्ता मशाल लिए हुए थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1