- भितरवार में शासकीय जमीन पर  अतिक्रमणकारियों का बोल बोला -  प्रशासन हटाने में नाकाम --

 

राजस्व विभाग और नगर परिषद ने दिया था 24 घण्टे का अल्टीमेटम , नहीं हटा पाए अतिक्रमण -- 


नगर परिषद को बीते 6 दिन तो राजस्व विभाग को 4 दिन -- 


भितरवार - नगर के वार्ड नं 6 में  रेस्ट हाउस के समीप पार्वती नदी के पास स्थित शासकीय जमीन पर बीते कुछ दिनों पहले रसूखदार लोगों के नुमाइंदो के द्वारा करीब 20 से 25 अतिक्रमण कारियों से अतिक्रमण करा दिया गया जिस पर 6 दिन पहले नगर परिषद की टीम अतिक्रमणकारियों के द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 घण्टे का अल्टीमेटम देकर आई हुई थी उसके बीते 2 रोज बाद ही एसडीएम देवकीनंदन सिंह के निर्देशन में तहसीलदार राकेस कुमार वर्मा भी राजस्व विभाग की टीम को लेकर अतिक्रमण कारियों को हटाने के लिए पहुंचे और उनसे जगह घेरने को लेकर पूंछताछ भी की और दस्तावेज मांगे तो उपरोक्त अतिक्रमणकारी किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही दिखा पाए जिस पर तहसीलदार राकेश कुमार वर्मा ने अतिक्रमणकारियों को नदी किनारे के पास से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घण्टे का समय दिया था

 

और जरूरतमंदों को रहने के लिए सुरक्षित जगह पर आवास दिलाने की बात कही । लेकिन तकरीबन 4 दिन बीतने के बाद भी अतिक्रमणकारी भूमाफिया अपनी जगह से नहीं हिले और नदी किनारे ही डेरा डाले हुए हैं ऐसे में अन्य लोग  हरे भरे पेड़ों एवं झाड़ियों  को काटकर अपना कब्जा करने में लगे हुए हैं। जहां नगर के वार्ड क्रमांक 6 और 5 में रसूखदार लोगों की  सर परस्ती में जहां भी शासकीय भूमि पड़ी हुई है उन पर काबिज होने के लिए उनके नुमांदे सक्रिय बने हुए हैं। वार्ड क्रमांक 6 और 5 के अलावा भी नगर के सीएम राइज स्कूल के पास भी पड़ी शासकीय भूमि पर भी अतिक्रमण कारियों ने झोपड़ी बनाना शुरू कर दिया है।

   नगर में जहां देखो वहां शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण मैं कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, शासकीय सेवक से लेकर कई अन्य असरदार लोगों के संरक्षण में सरकारी भूमि को बे खोफ होकर लोग अतिक्रमण करने में जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियो को दी गई चेतावनी भी वे असर दिखाई दे रही है। दी गई चेतावनी के बाद अगर प्रशासन अतिक्रमण करने वाले लोगों से सरकारी भूमि को मुक्त करता तो शायद प्रशासन का भय अतिक्रमणकारियों लोगों पर दिखाई देता। प्रशासन की निकम्मे पन के कारण नगर हित वेश कीमती शासकीय भूमि पर दिन-रात अतिक्रमण का खेल प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है।

 

ये भी जानिए...........

- राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा हेतु छोटे बच्चे ने अपनी गुल्लक की राशि मंदिर समिति को दान में दी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1