- मोस्ट वॉन्टेड को छुड़ा ले गई भीड़, हाथ जोड़ती रही ‎बिहार की पु‎लिस


जहानाबाद । जहानाबाद शहर के फिदा हुसैन रोड पर शनिवार की शाम भीड़ ने मोस्ट वांटेड को पु‎लिस से छुड़ा ‎लिया। इस दौरान उलटे पु‎लिस हाथ जोड़ती रह गई। यहां उस वक्त हंगामे के साथ अफरातफरी मच गई, जब गया पुलिसकर्मियों की एक टीम कांड के एक वांछित मोस्ट वांडेट अपराधी को गिरफ्तार करने जहानाबाद आई थी। गया डीआईयू की टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया लेकिन अचानक कुछ लोगों की भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और धक्का मुक्की कर वांछित को छुड़ा ले गई। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने बाद में भीड़ में शामिल रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है

 

 

। बताया जा रहा है कि गया का मोस्ट वांटेड अपराधी श्याम करीम को पु‎लिस पकड़ने आयी थी। उसके खिलाफ डकैती व लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। वह पिछले एक वर्षों से फरार चल रहा था। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गया सिविल लाइन थाना के नगमतिया रोड के निवासी श्याम करीम नामक आपराधिक मामले के आरोपित वांछित व 50 हजार का इनामी अपराधी को गया डीआईयू की टीम तलाश कर रही थी। 
टावर लोकेशन के आधार पर वह जहानाबाद शहर के फिदा हुसैन रोड में मिला। वह यहां अपने एक संबंधी के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था।

ये भी जानिए...........

- लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की न्याय यात्रा बन सकती है चुनौती

इस दौरान सादा लिवास में आयी गया पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गयी वहीं स्थानीय थाने की पुलिस पीछे रह गयी है। हालांकि हमला होने के बाद नगर थाने की पुलिस ने लोगों को नियंत्रित किया लेकिन तब तक अपराधी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। उसके कुछ निजी और अन्य लोग उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस के हथियारों को भी झिड़क दिया। हाथापाई हुई और इस बीच वांछित को लोगों ने छुड़ा लिया। आरोपित भाग निकला। जब इसकी सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की तहकीकात में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betcio betcio giriş holiganbet holiganbet holiganbet matbet matbet giriş matbet matbet giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş jojobet jojobet giriş jojobet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş matbet matbet güncel giriş betcio betcio giriş