- ट्रक और बसों की हड़ताल के बाद कानून वापस लेने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज


लखनऊ । केंद्र सरकार द्वारा बीते महीने संसद के शीतकालीन सत्र में नए दंड कानून पास करने के बाद एक जनवरी 2024 से देश भर में ट्रक और बसों की हड़ताल शुरू हो गई। ट्रक और बस संचालकों का दावा है कि नए दंड कानून में हिट एंड रन से संबंधित प्रावधान, विवादित हैं और उन्हें उचित तरीके से ठीक किया जाना चाहिए। मंगलवार शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों और ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। वहीं अब इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। 

 

UP: नए नियमों का चालकों ने किया विरोध… वाहनों की हड़ताल से जनता परेशान,  बोले- सरकार यह कानून वापस ले - Amrit Vichar

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और राज्य की योगी सरकार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा-‘‘आजकल तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार दरअसल ‘डबल दबाव’ में फँसी सरकार बन गई है। भाजपाई एक तरफ उनके दबाव में है 

ये भी जानिए..........

UP: नए नियमों का चालकों ने किया विरोध… वाहनों की हड़ताल से जनता परेशान,  बोले- सरकार यह कानून वापस ले - Amrit Vichar

- अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में जुटी योगी सरकार

जिनके फायदे में से फायदा उठाने के लिए वो जनविरोधी कानून लाते हैं, दूसरी तरफ जब जनता एकजुट हो जाती है तो भाजपाइयों को जनता के दबाव में अपने फैसले आखिरकार लौटाने ही पड़ते हैं।’’ सपा मुखिया ने लिखा-‘‘सही मायनों में तो तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ‘ट्रिपल खोपड़ीभंजन’ की सरकार बन गयी है क्योंकि इसमें एक तीसरा पक्ष भाजपा के उन तर्कहीन-विवेकहीन समर्थकों का भी है जो भाजपाई फैसलों और क़ानूनों को सही साबित करने के लिए हर तरह का कुतर्क करते हैं लेकिन जब भाजपा हार के डर से ये फैसले या क़ानून वापस ले लेती है तो वो भी भाजपा को खरी-खोटी सुनाते हैं क्योंकि वो कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं रह जाते हैं।’’ उन्होंने लिखा-‘‘ड्राइवरों को स्टीयरिंग मोड़ना आता है।’’


UP: नए नियमों का चालकों ने किया विरोध… वाहनों की हड़ताल से जनता परेशान,  बोले- सरकार यह कानून वापस ले - Amrit Vichar

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1